{"_id":"5a32db004f1c1bd0408bcca2","slug":"151328244618-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की दो खालों के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेंदुए की दो खालों के साथ तीन गिरफ्तार
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
वन विभाग ने तेंदुए की दो खाल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ वर्ड लाइफ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
रेंज अधिकारी कुलदीप पंवार ने बताया कि उनको मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग विकासनगर के निकट चकराता रोड पर गुलदार की खाल का सौदा कर रहे हैं। जिस पर वन कर्मियों ने छापा मारकर तीन लोगों को पकड़ किया, उनके पास से गुलदार की दो खालें मिलीं। पूछताछ में आरोपियों की पहचान कुमार खत्री पुत्र मंजीत खत्री निवासी ग्राम दुगिया जिला रुकुम नेपाल हाल निवासी कुल्लू हिमाचल प्रदेश, जय मोहन पुत्र सहदेव ग्राम लिवाड़ी, और रोजू सिंह पुत्र महिपाल पुत्र ग्राम जखोली, थाना मोरी, उत्तरकाशी के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि कुमार खत्री चंडीगढ़ से खाल खरीदने आया था, जबकि जखोल गांव में रहने वाले एक तिब्बती ने रोजू सिंह और जय मोहन को खाल लेकर भेजा था।
पूछताछ में पैरुम कुमार लामा निवासी विकासनगर का नाम भी प्रकाश में आया, जिसके ठिकाने पर वन कर्मियों ने छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला। दोनों तेंदुओं का शिकार कहां किया गया। इसकी इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि पैरुम की गिरफ्तारी के बाद स्थिति और भी स्पष्ट हो पाएगी। टीम में वन दारोगा महावीर चौहान, वन आरक्षी राजेश कुमार, दीपक उनियाल, मनोज कुकरेती, विशन ठाकुर, अनुज यादव, मीनाक्षी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी हैं वन्य जीवों की खालें बरामद
यह पहला मौका है जब चौहड़पुर रेंज के वन कर्मियों ने तेंदुए की खाल बरामद करने में सफलता हासिल की है। इससे पहले भी क्षेत्र में वन्य जीवों की खालें बरामद हुई हैं। रेंज अधिकारी ने बताया कि एक खाली 2.46 मीटर और दूसरी 1.45 मीटर लंबी है। एक खाल करीब 10 साल और दूसरी करीब 5 साल के तेंदुए की है। बड़े तेंदुए का शिकार संभवत: एक साल पूर्व, जबकि दूसरे का शिकार करीब तीन चार माह पूर्व किया गया।