{"_id":"5a25acfd4f1c1bd9798c0bb4","slug":"1512418686942-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे का मकान दिखाकर हड़पे 42 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे का मकान दिखाकर हड़पे 42 लाख
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल के लिए
------------------
दूसरे का मकान दिखाकर हड़पे 42 लाख
-- पुलिस ने पति-पत्नी, साले व सास के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। आशुतोषनगर में किसी दूसरे व्यक्ति का मकान दिखाकर दो महिला समेत पांच लोगों ने टिहरी निवासी एक युवक से 42 लाख रुपये की रकम हड़प ली। पीड़ित को इसका पता मकान की रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाने के बाद चला। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक जनपद टिहरी के घनसाली तहसील स्थित मगरौं निवासी बलवीर सिंह नेगी पुत्र रंजीत सिंह नेगी ने तहरीर में बताया कि 20 जुलाई 2016 को उसने आशुतोषनगर में बुद्धिराम सेमवाल पुत्र चिंरजीवलाल को एक मकान की खरीद के लिए 42 लाख रुपये दिए। इसके बाद से ही बुद्धिराम और उसके परिजन मकान की रजिस्ट्री कराने का मामला टालते रहे। रकम वापस करने का दबाव बनाने पर उन्होंने मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने बलवीर सिंह नेगी की तहरीर पर आशुतोषनगर, ऋषिकेश निवासी बुद्धिराम सेमवाल उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी, साले द्वारिका प्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद कोटियाल और सास के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी ने बताया कि धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।