{"_id":"5a19ccb44f1c1b72548bf66d","slug":"151164036220-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरूग्राम की महिला का शव गंगा से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेहरूग्राम की महिला का शव गंगा से बरामद
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरूग्राम की महिला का शव गंगा से बरामद
-- पुलिस के मुताबिक मानसिक तनाव में थी रामवती
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। नेहरुग्राम स्थित घर से शनिवार तड़के बिना बताए निकली महिला का शव पुलिस ने बैराज में गंगा किनारे से बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक तनाव में चल रही थी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक शनिवार अपराह्न चार बजे बैराज कर्मचारियों ने गंगा किनारे एक महिला का शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की।
इसी बीच महिला का पुत्र केशव आईडीपीएल चौकी पहुंचा। उसने महिला की पहचान रामवती देवी 58 पत्नी हर स्वरूप निवासी नेहरूग्राम, ऋषिकेश के रूप में की। आईडीपीएल चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि केशव के अनुसार उसकी माता काफी दिनों से मानसिक तनाव में थी। शनिवार तड़के चार बजे वह बिना बताए घर से निकल गई। बताया कि आसपास के इलाकों में उनकी तलाश करने पर कहीं पता नहीं लगा। बताया कि स्थानीय लोगों ने बैराज में महिला का शव मिलने की सूचना दी, जिसके वह चौकी पहुंचा।