फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अवैध शराब बिक्री रोकने को एक्शन में पुलिस

अवैध शराब बिक्री रोकने को एक्शन में पुलिस

Wed, 22 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
चार महिलाओं समेत आठ लोगों पर गैंगस्टर
विज्ञापन

डीएम की संस्तुति के बाद पुलिस ने लिया एक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
कोतवाली पुलिस ने तीर्थनगरी में अवैध शराब तस्करी और बिक्री को रोकने के लिए सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने लगातार शराब के साथ पकड़ी जा रही महिलाओं की दो गैंग घोषित की हैं। इसमें चार महिलाओं पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही चार बदमाशों पर भी गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है।
कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी ने बताया कि तीर्थनगरी ऋषिकेश को शासन ने मद्य निषेध क्षेत्र घोषित किया है, लेकिन यहां लगातार गैंग बनाकर शराब तस्करी और बिक्री की मामले पुलिस की पकड़ में आ रहे हैं। शहर में अवैध शराब बिक्री में दो महिला गैंग सक्रिय हैं। इनमें बाला और जानकी गैंग शामिल हैं। कोतवाल के मुुताबिक जानकी गैंग में शामिल जानकी पत्नी स्व. गणेश साहनी और गुजरी देवी पत्नी पातीलाल दोनों निवासी झुग्गी झोपड़ी, मायाकुंड, ऋषिकेश हैं। बाला गैंग में बाला पत्नी दोजीराम व नीतू उर्फ रिंटू पत्नी प्रदीप दोनों निवासी बनखंडी, ऋषिकेश शामिल हैं। जिलाधिकारी, देहरादून की संस्तुति के बाद महिलाओं के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा हथियारों के साथ चोरी की योजना बनाते हुए आईडीपीएल में पकड़े गए आरोपी कल्पेश पुत्र स्व. दयानंद निवासी गगाना थाना बरोदा, सोनीपत, हरियाणा, मनीष उर्फ मीषा पुत्र स्व. वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम साजीपुर जिला जिंद, हरियाणा, नीरज पुत्र जयवीर निवासी गुड्डाखेड़ा, जिला जिंद, हरियाणा और कमल सिंह रावत पुत्र स्व. शिव सिंह रावत निवासी ग्राम कैंच कमांद, पट्टी जुआ, टिहरी गढ़वाल पर भी गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की संपत्ति हो सकती है जब्त
कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी के मुताबिक पुलिस आरोपियों की संपत्ति की जांच करने जा रही है। इसके लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। अवैध शराब तस्करी और बिक्री समेत आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर संपत्ति अर्जित करने के तथ्य जांच में सामने आते हैं, तो जिलाधिकारी के माध्यम से आरोपियों की संपत्ति को सरकार के पक्ष में जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed