फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दूसरे दिन भी नहीं चला छात्र का पता

दूसरे दिन भी नहीं चला छात्र का पता

Sat, 18 Nov 2017 10:06 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र शिवम की तलाश में दूसरे दिन भी कनखल पुलिस चीला में डटी रही। चीला बैराज से शक्ति नहर का जल स्तर भी कम कराने के बाद भी पुलिस एवं प्राइवेट गोताखोरों को कामयाबी नहीं मिल पाई।
शुक्रवार को कनखल के जमालपुर कलां के रहने वाले दसवीं के छात्र शिवम पुत्र बृजेश कटियार के चीला की शक्ति नहर में डूबने का खुलासा हुआ था। बृहस्पतिवार को लापता हुए शिवम की गुमशुदगी परिजनों ने कनखल थाने में दर्ज करा दी थी। शुक्रवार को शिवम के दोस्त शुभ पुत्र अभिषेक निवासी शिव विहार कालोनी रेलवे रोड ने उसके डूबने की घटना से पर्दा उठाया था। छात्र शुभ ने कबूला था कि वह शिवम के साथ चीला गया था, जहां लघुशंका के बाद शक्ति नहर में हाथ धोने उतरा शिवम पैर फिसलने से तेज बहाव की चपेट में आ गया था। जल पुलिस एवं प्राइवेट गोताखोरों को लेकर कनखल पुलिस सीधे चीला की शक्ति नहर पर पहुंची। पुलिस ने चीला बैराज से पानी भी कम कराया, लेकिन शिवम का पता नहीं चल पाया। बैराज पर पानी की गहराई अस्सी फीट बताई जा रही है। रॉफ्ट की मदद भी ली गई लेकिन नतीजा शून्य ही रहा। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि छात्र की तलाश कर रहे है।
विज्ञापन



सीसीटीवी में दिख रहा शिवम
चंडीघाट चौक पर लगे सीसीटीवी में शिवम अपने दोस्त शुभ के साथ दिखाई दे रहा है। शुभ की स्कूटी भी शिवम ही चला रहा है। सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग से एक बात साफ हो गई कि वे चीला तो गए ही थे। पुलिस ने रिकार्डिंग कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed