फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चार महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा

चार महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा

Sat, 04 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादराबाद। सिडकुल थाना क्षेत्र के आन्नेकी गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर छुटमलपुर निवासी चार महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ सिडकुल पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
थाना प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया आन्नेकी निवासी सीताराम आजाद के भाई सेवाराम की बेटी शालू की शादी सचिन से हुई थी। शादी के बाद से ही बेटी की ससुराल वाले उसे 20 लाख रुपये दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि कई बार इस संबंध में आरोपियों के साथ बैठ कर समझौते भी हुए, लेकिन सचिन एवं परिजन अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। आरोप है कि 17 अगस्त को छुटमलपुर फतेहपुर निवासी सचिन अपने परिजनों के साथ उनके निवास आन्नेकी पहुंचा और 20 लाख रुपये दहेज के देने के बाद शालू को घर ले जाने की बात कही। मना करने पर शालू के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की कोशिश की गई। थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया की तहरीर के आधार पर सचिन पुत्र रतन, रतन पुत्र नामालूम, सास अंगूरी, जेठ विनय, जेठानी ममता, ननद राधा, बुआ मैना के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



घर में घुसकर कई लोगों के साथ की मारपीट
बहादराबाद। तेज गति से बाइक चलाने से मना करने पर एक व्यक्ति के घर में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इससे मां- बेटा घायल हो गए। पीड़ित परिवार के मुखिया ने मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम घोड़ेवाली निवासी अय्याज पुत्र मासूम अली ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मुर्सलीन पुत्र कय्यूम निवासी शेखपुरी बाइक से उसके घर के सामने तेजी से ले जाने पर उसके लड़के परवेज ने मना किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर दिया। उसके कुछ देर बाद मुर्सलीन के साथी तस्लीमपुत्र हनीफ, इरफान पुत्र यामीन, शाहिंसा पुत्र ईनाम, भूरा पुत्र यासीन,आबिद पुत्र यासीन निवासीगण शेखपुर ने उसके घर में घुसकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसके लड़के परवेज व पत्नी शमीना के साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें वहाें मौजूद लोगों ने निजी अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित अय्याज ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed