फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बोतल न मिलने पर यूपी के दारोगा ने झोंका फायर, गिरफ्तार

बोतल न मिलने पर यूपी के दारोगा ने झोंका फायर, गिरफ्तार

Sat, 21 Oct 2017 10:06 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शराब की बोतल न मिलने से बौखलाए यूपी पुलिस के दारोगा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कैंटीन में जमकर उत्पात मचाने के साथ ही सरकारी पिस्टल से हवाई फायर झोंक दिया। घटनास्थल से फरार हुए दारोगा, उसके एक दोस्त को ज्वालापुर पुलिस ने रोडीबेवाला चौकी पर दबोच लिया, जबकि दो दोस्त फरार हो गए। दारोगा, उसके दोस्त को गिरफ्तार कर थाने से ही जमानत दे दी गई।
हरिद्वार- दिल्ली हाईवे पर रानीपुर झाल के पास अंग्रेजी शराब के ठेके पर रात ग्यारह बजे कार से सवार होकर चार युवक ठेके से सटी कैंटीन में पहुंचे। कैंटीन में कार्यरत सतपाल से उन्होंने अंग्रेजी शराब की बोतल उपलब्ध कराने की बात कही। कैंटीन कर्मचारी के इंकार करने पर युवकों ने कैंटीन में तोड़फोड़ करते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने पिस्टल से हवाई फायर कर सनसनी फैला दी। फिर कार में सवार होकर सभी युवक हरिद्वार की तरफ चल दिए। घटना की सूचना मिलने पर हरिद्वार पुलिस हरकत में आ गई। रोडीबेलवाला चौकी पर पुलिस ने बैरियर लगाकर कार रोक ली। कार के रोकते ही दो युवक फरार हो गए जबकि दो हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर पता चला कि एक युवक का नाम अनुराग चौधरी है और वह कोतवाली नजीबाबाद (बिजनौर) में बतौर दारोगा कार्यरत है। दूसरे युवक ने अपना नाम नवीन भारद्वाज निवासी सैनिक विहार कालोनी मेरठ यूपी बताया। पूछताछ में फरार साथियों का नाम लोकेश एवं गौरव चिकारा निवासी मेरठ बताया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दारोगा की सरकारी पिस्टल एवं नौ कारतूस जब्त कर लिए गए ह्रै। घटनास्थल से खोखा भी बरामद कर लिया है। बताया कि ये सभी डोईवाला में एक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दारोगा एवं उसके प्रॉपर्टी डीलर साथी को थाने से ही जमानत दे दी गई। कैंटीन कर्मचारी सतपाल ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed