{"_id":"59e240ee4f1c1b97678b5bc9","slug":"15080000479-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":".हाईवे अवरुद्घ कर दो कारों में सवारों से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
.हाईवे अवरुद्घ कर दो कारों में सवारों से लूटपाट
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हरिद्वार- दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार तड़के चार हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने हाईवे अवरुद्ध कर दो कारों में सवार पांच लोगों को आतंकित कर नगदी और मोबाइल फोन लूट लिए। रोड होल्डअप की इस घटना से हरिद्वार पुलिस के होश उड़ गए। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने वारदात के जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।
हाईवे पर हुई यह घटना बहादराबाद क्षेत्र के ख्याति ढाबे के पास की है। सिडकुल के उद्यमी सुनील कौशिक मुजफ्फरनगर में अपने बीमार दोस्त की कुशलक्षेम लेने के लिए रवाना हुए थे। ख्याति ढाबे के पास पहुंचते ही पेड़ की टहनी हाईवे पर गिरी हुई थी। वे साइड से कार निकल रहे थे, तभी झाड़ियों से निकलकर चार हथियारबंद बदमाश कार के सामने आ गए। इससे पहले वे कुछ समझ पाते एक हथियारबंद बदमाश ने हथियारों की बट से उनकी कार की खिड़की का शीशा तोड़ दिया। गन प्वाइंट पर लेकर उद्यमी से आठ हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिए। अचानक पीछे से आ रही दो कारों को देखकर बदमाश झाड़ियों में छिप गए। उद्यमी की कार के पास आकर एक कार में सवार लोग उद्यमी से कार रोकने की वजह पूछ ही रहे थे तभी बदमाश फिर झाड़ियों से निकल आए। उन्होंने गन प्वाइंट पर दूसरी कार सवार मेहरबान सिंह निवासी हरियाली पोस्ट टांडा रुद्रप्रयाग और उनके दोस्त अनिल रावत, संजय तथा शंकर से भी कई हजार की नगदी और मोबाइल फोन लूट लिए। लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर असलहे हवा में लहराते हुए बदमाश झाड़ियों से होते हुए खेतों की तरफ भग गए। कार सवार पीडितों ने बहादराबाद पुलिस चौकी पर पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
रोड होल्डअप की घटना से पुलिस के होश उड़ गए। आनन फानन में पुलिस ने पूरे क्षेत्र में काबिंग शुरू कर दी। लेकिन सफलता नहीं मिली। नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि बदमाशों की तलाश कर रहे है।