फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भाजयुमो जिलाध्यक्ष के कार्यालय में चोरी

भाजयुमो जिलाध्यक्ष के कार्यालय में चोरी

Mon, 02 Oct 2017 11:03 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भाजपा युवा मोर्चा की जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह के गोल गुरुद्वारा स्थित कैंप कार्यालय में चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया है। ताला चटकाकर कार्यालय के अंदर घुसे चोरों ने दो हजार की नगदी और कुछ कीमती कागजात चोरी कर लिए हैं। उधर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के गोल गुरुद्वारा में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह का कैंप कार्यालय है। यहां हरजीत सिंह की पत्नी कोचिंग सेंटर चलाती हैं। कोचिंग सेंटर और कैंप कार्यालय साथ-साथ चल रहे हैं। रविवार शाम को रोज की तरह कैंप कार्यालय बंद कर दिया था। सोमवार सुबह सात बजे कोचिंग में पढ़ने वाले बच्चे वहां पहुंचे तो उन्होंने कार्यालय का ताला टूटा हुआ देखा। जिस पर मामले की जानकारी जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह को दी गई। घटना की जानकारी की लगते ही रेल चौकी प्रभारी कैलाश बिष्ट अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पास में लगे सीसीटीवी से पुलिस को कुछ सुराग मिल सकता है, लेकिन जिसके यहां सीसीटीवी लगा है, वह व्यक्ति बाहर गया है। दो दिन बाद ही सीसीटीवी देखे जाने के बाद पुलिस चोरो को तक पहुंच सकेगी। तहरीर के अनुसार दो हजार की नगदी और कुछ जरूरी कागजात चोरी की बात कही गई है। उधर कोतवाली निरीक्षक अमरजीत सिंह ने जल्द ही चोरों को पकडने का दावा किया है।
विज्ञापन


शास्त्रीनगर की कंपनी में 30 हजार की चोरी
हरिद्वार (ब्यूरो)। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्रीनगर में भी चोरों ने गुटखा बनाने वाली एक कंपनी में ताला तोड़कर तीस हजार की चोरी कर ली। प्रबंधक संकेत टंडन ने पुलिस को शिकायत दी है। शास्त्रीनगर में टंडन ट्रेडिंग कंपनी है, जहां गुटखे बनाने का काम होता है। प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार रात को चोरों ने ताला तोड़कर 30 हजार की चोरी कर ली है। उधर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed