{"_id":"59bffdce4f1c1b28688b54db","slug":"150575460512-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति के छह नए साझेदारों के नाम भी आए सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति के छह नए साझेदारों के नाम भी आए सामने
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
आमजन के करोड़ों डकार चुके जीआईजी किटी ग्रुप कंपनी के संचालक सविंद्र सिंह और उसकी पत्नी भाजपा की महिला नेता निशि उर्फ गुरप्रीत कौर ही दोषी नहीं है, बल्कि एसआईटी की पड़ताल में छह नए नाम भी सामने आए हैं। इन्होंने बकायदा कंपनी के लेटर हेड पर किटी के अच्छे या बुरे परिणाम होने की जिम्मेदारी ली है। एसआईटी अब इन सबको भी आरोपी बनाने की तैयारी में है।
हरिद्वार को हिलाकर रख देने वाले किटी प्रकरण में अब नया मोड़ आ गया है। एसआईटी की जांच में 12 करोड़ का गड़बड़झाला होने की बात सामने आई है। किटी संचालक दंपति इन दिनों जेल में हैं, लेकिन किटी प्रकरण में उनके कई साथी भी प्रकाश में आए हैं। जीआईजी किटी ग्रुप कंपनी के लैटरहेड पर लिखी चार लाइन से ये भी साफ है कि ये लोग भी किटी के अच्छे बुरे परिणाम के लिए जिम्मेदार थे। एसआईटी प्रमुख प्रकाश आर्य ने बताया कि ये लैटर हेड 12 जनवरी 2017 का है। इस पर सविंद्र सिंह के अलावा पूनम गुप्ता, पूजा चावला, मोनिका भारद्वाज, काशीनाथ वर्मा, संगीता गुप्ता, पूजा भारद्वाज के भी नाम दर्ज हैं। बताया कि इन सबके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है। इनकी कुंडली खंगाली जा रही है।
शिवांगी की दिक्कत भी नहीं हुई कम
हरिद्वार। कान्हा किटी ग्रुप की संचालिका भाजपा महिला नेता शिवांगी त्रिपाठी के खिलाफ भले ही कम मुकदमे दर्ज हुए हों लेकिन उनके खिलाफ भी आरोप पत्र बनना बिलकुल तय माना जा रहा है। एसआईटी के मुताबिक शिवांगी के खिलाफ अब तक 20 शिकायतें मिली हैं। किटी प्रकरण को लेकर शहर भर में हंगामा होने के बाद भाजपा की महिला नेता शिवांगी त्रिपाठी ने जल्द ही हर किसी का पैसा लौटाने की बात पब्लिक के बीच कही थी और फिर हाईकोर्ट से अपनी गिरफ्तारी पर स्टे भी ले लिया था। ऐसी भी चर्चा है कि मुकदमा दर्ज होने से कुछ दिन पहले ही शिवांगी ने अपना पासपोर्ट भी बनवाया है।