फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्कूल से गायब हुई ढाई साल की बच्ची, लोगों ने सकुशल पहुंचाया

स्कूल से गायब हुई ढाई साल की बच्ची, लोगों ने सकुशल पहुंचाया

Fri, 15 Sep 2017 01:43 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
स्कूल की लापरवाही से बाहर निकली नर्सरी की छात्रा
विज्ञापन

-- स्थानीय लोगों ने ड्रेस पहचानकर सुरक्षित स्कूल पहुंचाया

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
रेलवे रोड स्थित मेरा बचन स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्कूल से नर्सरी कक्षा की ढाई साल की छात्रा तमन्ना पुत्री कार्तिक जाटव निवासी देहरादून रोड विद्यालय परिसर से बाहर निकल गई। बालिका स्कूल से करीब तीन सौ मीटर दूर एक पब्लिक स्कूल के निकट पहुंच गई, लेकिन इस बात की स्कूल प्रबंधक को कानों कान खबर नहीं लगी। स्थानीय निवासी अल्का, हरिता रावत, राजीव अग्रवाल, अरविंद आदि ने बच्ची की ड्रेस की पहचान कर उसे सुरक्षित स्कूल तक पहुंचाया। लोगों ने स्कूल प्रबंधन पर बच्चों की देखरेख व सुरक्षा के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और जमकर खरी-खोटी सुनाई।
कहा कि इससे पूर्व भी उक्त निजी शिक्षण संस्थान में इस तरह की घटनाएं घट चुकी हैं, बावजूद इसके स्कूल प्रबंधन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय प्रशासन व पुलिस को ज्ञापन भी सौंपा। मौके पर मौजूद स्कूल के संचालक व प्रधानाध्यापक संतोष गौड़ ने लोगों के समक्ष गलती स्वीकार की और उनसे क्षमा याचना की। साथ ही बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की बात कही।
विज्ञापन

पुलिस से की स्कूल की शिकायत
मेरा बचपन विद्यालय से गायब हुई बालिका तमन्ना के पिता कार्तिक जाटव ने कोतवाली पुलिस से स्कूल प्रबंधन की शिकायत की है। सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि बेटी की उम्र दो साल तीन माह है, जो उक्त विद्यालय से सुबह के समय बाहर निकल गई, मगर विद्यालय प्रबंधन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय का मुख्य द्वार हरवक्त खुला रहता है। जहां बच्चों की सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में उक्त विद्यालय में कभी भी किसी बच्चे के साथ अप्रिय घटना घट सकती है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed