{"_id":"59b43a994f1c1bf27f8b587a","slug":"15049837241415-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने गुमशुदा छात्रा को 15 घंटे में किया बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने गुमशुदा छात्रा को 15 घंटे में किया बरामद
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल गई छात्रा दिल्ली से हुई बरामद
-- पुलिस ने गुमशुदा छात्रा को 15 घंटे में किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। इंदिरानगर स्थित घर से शनिवार सुबह सात बजे स्कूल के लिए निकली एक 13 वर्षीया छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने छात्रा को बड़ी मशक्कत के बाद देर रात दिल्ली से बरामद कर लिया है। छात्रा की मां ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। छात्रा की तलाश के लिए पुलिस ने विभिन्न राज्यों के लिए टीम गठित कर विभिन्न स्थानों के लिए रवाना किया। इसी दौरान पुलिस ने छात्रा के स्कूली साथियों से संपर्क साधा। पूछताछ में छात्रा के एक साथी ने बताया कि उसे अज्ञात नंबर से लापता छात्रा का फोन आया था।
पुलिस ने उक्त नंबर को ट्रेस किया, तो उसकी लोकेशन दिल्ली के कश्मीरी गेट निकली। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस के माध्यम से छात्रा को कश्मीरी गेट बस अड्डे से शनिवार देर रात 10 बजे सकुशल बरामद कर लिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक हेमंत खंडूड़ी ने बताया कि छात्रा ने पूछताछ में बताया कि घर की परेशानियों से क्षुब्ध होकर वह दिल्ली की बस में बैठ गई थी, बस ने उसे दिल्ली कश्मीरी गेट में छोड़ दिया था। जहां से उसने अपने ऋषिकेश के साथी से संपर्क साधा था। पुलिस ने छात्रा को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक हेमंत खंडूड़ी, एसआई सरोज कोहली, कांस्टेबल कमल जोशी, रोहित कुमार आदि शामिल थे।