{"_id":"599878564f1c1b2d418b496c","slug":"150316452114-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ के एएसआई को लिया रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआईएसएफ के एएसआई को लिया रिमांड पर
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अपनी सहकर्मी प्रेमिका के संग मिलकर पत्नी को गंगा में धक्का देने के आरोपी सीआईएसएफ के एएसआई सचिन को पुलिस ने 24 घंटे की रिमांड पर लिया है। पुलिस की कोशिश है कि आरोपी की निशानदेही पर महिला का शव बरामद कर लिया जाए। पुलिस के अथक प्रयास के बाद भी महिला का शव अब तक बरामद नहीं हो सका है।
हरियाणा के जिंद के रहने वाले सीआईएसएफ के एएसआई सचिन पुत्र कश्मीरी ने अपनी पत्नी नीशू को केबिल पुल से धक्का दे दिया था। दिल्ली के एयरपोर्ट पर तैनात सचिन अपनी पत्नी को घूमाने के बहाने से लेकर यहां पहुंचा था और खड़खड़ी स्थित श्रीहरि होटल में ठहरा हुआ था।
विज्ञापन
घटना के दिन रात करीब तीन बजे पत्नी को घूमाने के बहाने से ले गया था और गंगा में धक्का दे दिया था। सीआईएसएफ जवान ने पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने की भी कोशिश की थी। जानकारी दी थी कि उसकी पत्नी पांव फिसलने से गंगा में बह गई थी, लेकिन रात तीन बजे पत्नी को घूमाने के बहाने ले जाने की बात सुनकर पुलिस चौंक गई थी।
विज्ञापन
पुलिस की सख्ती से पूछताछ पर उसने पूरा सच उगल दिया था। ये भी सामने आया था कि आरोपी ने खड़खड़ी में दो कमरे किराए पर लिए थे और पत्नी को धक्का देने के बाद अपनी प्रेमिका के साथ दूसरे होटल में ठहर गया था। उसकी पिछले वर्ष ही शादी हुई थी। तब से वह अपनी पत्नी की हत्या के प्रयास में जुटा था। उसका प्रेम प्रसंग सीआईएसएफ में ही तैनात गांव की प्रेमिका से चल रहा था। प्रेमिका को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लिया है। चूंकि महिला का शव बरामद नहीं हो सका है। लिहाजा आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर जानकारी जुटाई जाएगी ताकि शव बरामद हो पाए।