फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दुकान में बाल कटा रहे शिक्षक के 60 हजार उडाए

दुकान में बाल कटा रहे शिक्षक के 60 हजार उडाए

Thu, 17 Aug 2017 01:47 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक के 60 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन

-- बैंक से लेने के बाद बाल कटवाने के लिए रुके थे आसिफ अली

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
60 हजार रुपये लेकर बाल कटवाने के लिए रुकना एक शिक्षक को भारी पड़ गया। दुकान से किसी ने पॉलिथीन में रखे 60 हजार की रकम पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर लिया है। मंगलवार को तेलीवाला निवासी शिक्षक आसिफ अली खान पंजाब नेशनल बैंक की डोईवाला शाखा से 60 हजार कैश लेकर घर लौट रहे थे। डोईवाला बाजार में बाल कटाने के लिए एक नाई की दुकान में रुके। घटनाक्रम के अनुसार रुपये से भरी पॉलिथीन की थैली एकदम सामने रख दी। भीड़भाड़ अधिक होने पर दुकान में काम करने वाले नाई ने थैली उठाकर नजदीक में इनवर्टर के ऊपर रख दी। कुछ देर बाद जब शिक्षक ने थैली उठानी चाही वह गायब मिली।

थैली गायब होने पर हड़कंप की स्थिति बन गई। मौके पर आई पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज रावत ने बताया कि मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया गया है। पीड़ित ने 60 हजार की रकम घरेलु काम के लिए निकाली थी। संभावना है कि कोई संदिग्ध बैंक से ही उनके पीछे लगा हो। बैंक और आसपास की दुकानों के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चैक की जाएगी। बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। दुकान में उस समय मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed