फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महाराष्ट्र पुलिस की हरिद्वार में छापेमारी

महाराष्ट्र पुलिस की हरिद्वार में छापेमारी

Thu, 10 Aug 2017 11:40 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
महाराष्ट्र पुलिस ने हरिद्वार में छापेमारी कर तीन साल पहले अपहृत किशोरी को भेल से बरामद कर लिया गया। किशोरी के साथ मिले आरोपी युवक को पुलिस अपने साथ महाराष्ट्र ले गई है।

तीन वर्ष पहले महाराष्ट्र के नालासोपारा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के पिता ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। महाराष्ट्र पुलिस आरोपी की तलाश में जुट थी। बीते दिनों आरोपी युवक के मोबाइल की लोकेशन हरिद्वार में मिली थी। महाराष्ट्र नालासोपारा में तैनात उपनिरीक्षक तुषार मालोद के नेतृत्व में बुधवार रात पुलिस टीम हरिद्वार पहुंची। टीम ने हरकी पैड़, शिवमूर्ति, भूपतवाला समेत आसपास के इलाकों में छापेमारी की। बृहस्पतिवार को आरोपी की लोकेशन भेल क्षेत्र में मिली। महाराष्ट्र पुलिस ने रानीपुर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर भेल के इलाकों में छापेमारी की। टीम ने वर्कर हास्टल भेल स्थित शिशु शिक्षा सदन से अपहृत किशोरी और आरोपी दिग्विजय निवासी गोरखपुर उत्तर प्रदेश को पकड़ा। महाराष्ट्र पुलिस मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के बाद आरोपी युवक को अपने साथ महाराष्ट्र ले गई है। बताया जा रहा है कि शिशु शिक्षा सदन आरोपी दिग्विजय के रिश्तेदार का है। तीन साल से आरोपी युवक किशोरी के साथ हरिद्वार में रह रहा था। एसएसआई मनोहर भंडारी ने बताया कि किशोरी को बरामद कर लिया गया है। महाराष्ट्र पुसिल आरोपी दिग्विजय को अपने साथ लेकर चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed