{"_id":"5984ddfe4f1c1b5e568b462f","slug":"15018798073-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसाफ के लिए ठोकरें खा रही महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंसाफ के लिए ठोकरें खा रही महिला
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसाफ के लिए एक साल से भटक रही है मां
-- आरोपियों द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के बाद बेटी ने कर दी थी आत्महत्या
-- आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाए मृतका की मां को धमका रही है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। नाबालिग छात्रा द्वारा आत्महत्या के एक मामले में करीब एक साल बाद भी पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपियों केे परिजन व रिश्तेदार मृतका की मां और भाइयों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले में पुलिस कार्रवाई करने की बजाए उलटा महिला को ही धमका रही है। महिला ने इसकी शिकायत सीओ ऋषिकेश से की है। श्यामपुर क्षेत्र अंतर्गत लक्कड़ घाट रोड निवासी लक्ष्मी देवी ने बताया कि कक्षा 11 में पढ़ने वाली उसकी 17 वर्षीय पुत्री को तीन लोगों ने आत्महत्या के लिए उकसाया था, जिसके बाद गत वर्ष 16 सितंबर 2016 को आरती ने घर में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली।
महिला ने बताया कि उसकी ओर से बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। जिस पर श्यामपुर चौकी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है। लेकिन साल भर बाद भी पुलिस आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। लक्ष्मी देवी का आरोप है कि आरोपी व उनके परिजन लगातार उन्हें व उनके दो बेटों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस से इस मामले में भी पुलिस से लिखित शिकायत की है, मगर बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रही। महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से इसकी शिकायत की है।
चौकी से ही भगा देती है पुलिस
लक्ष्मी देवी का कहना है कि जब भी वह श्यामपुर चौकी में कार्रवाई और जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए जाती हैं, तो चौकी से पुलिस उन्हें डांट फटकार कर भगा देती है। आरोप लगाया कि पुलिस भी आरोपियों परिजनों से मिली हुई है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अफसर
मामले को दिखवाया जाएगा। इसमें संबंधित पुलिस अधिकारी से भी जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। चौकी से महिला को भगाने की जहां तक बात है, तो इसकी भी जांच करवाई जाएगी।
निवेदिता कुकरेती, एसएसपी देहरादून
मामला अभी संज्ञान में आया है। इसकी जांच करवाई जाएगी। जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
मंजूनाथ टीसी, प्रशिक्षु आईपीएस व सीओ ऋषिकेश