फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   टप्पेबाज गैंग को हरिद्वार लेकर पहुंची पुलिस

टप्पेबाज गैंग को हरिद्वार लेकर पहुंची पुलिस

Mon, 31 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार। आईसीआईसीआई बैंक की शाखा से 42 लाख की रकम का बैग ले उड़े दक्षिण भारत के टप्पेबाज गैंग के पांच बदमाशों को लेकर हरिद्वार पुलिस लौट आई है। महाराष्ट्र के शिरडी में हत्थे चढ़े गैंग के बदमाशों को पांच दिन के ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया गया है। रकम की बरामदगी और सरगना की गिरफ्तारी के लिए हरिद्वार पुलिस की एक टीम ने तमिलनाडु में डेरा डाला हुआ है।

कोतवाली ज्वालापुर में एसपी सिटी ममता वोहरा ने संवाददाताओं को जानकारी दी कि दक्षिण भारत का गैंग शिवमूर्ति चौक के पास एक होटल में ठहरा था। होटल से मिले आईडी प्रूफ के आधार पर सीआईयू, ज्वालापुर पुलिस पीछा करते हुए शिरडी महाराष्ट्र पहुंची जहां गैंग के पांच लोग हत्थे चढ़ गए, जबकि 42 लाख की रकम लेकर गैंग के सरगना समेत दो आरोपी तमिलनाडु चले गए थे। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी ऐ कारवन्नम , बी सिल्वराज , लव कुमार , के नित्याआनधम एवं आरुमुगम हत्थे चढ़े है। गैंग सरगना वी मोथी एवं अथिथन की तलाश के लिए पुलिस टीम ने डेरा डाला हुआ है। ये सब मलई पट्टी, शेख मोइनुउद्दीन एवं हरिभास्कर कालोनी थाना रामजी नगर त्रिचनापल्ली तमिलनाडु के रहने वाले है। वारदात को अंजाम देने के बाद पूरा गैंग होटल से चेकआउट कर सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन से फरार हो गया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। इस दौरान एसएसआई जगमोहन रमोला, एसआई उमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed