फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लॉटरी का झांसा देकर लाखों की ठगी

लॉटरी का झांसा देकर लाखों की ठगी

Mon, 24 Jul 2017 01:50 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
लॉटरी का झांसा देकर लाखों की ठगी
विज्ञापन

हरिपुरकलां गांव का बुजुर्ग हुआ ठगी का शिकार, पुलिस ने मामला दर्ज की जांच शुरू

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। दो लाख डॉलर की लॉटरी का झांसा देकर अज्ञात व्यक्ति ने हरिपुरकलां के एक बुजुर्ग से 4 लाख 79 हजार रुपए ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने रायवाला पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक हरिपुरकलां गांव निवासी बुजुर्ग अमोलखराम खुल्लर पुत्र स्व. ओमप्रकाश को बीते माह 23 जून को आरबीआई और स्टेंडर्ड चार्टेड बैंक ऑफ यूके के नाम से बनी फर्जी ईमेल आईडी से मेल आया, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने उसे दो लाख डॉलर की लॉटरी खुलने की बात कही। साथ ही मेल भेजने वाले व्यक्ति ने मेल पर ही अमोलखराम को उसने ट्रांजेक्शन फीस के लिए रकम जमा करने को कहा। अमोलखराम ने उसके खातों में 27 जून को 25 हजार, 30 जून को 80 हजार, 5 जुलाई को 2.50 लाख, छह जुलाई को 29 हजार और 10 जुलाई को नकद 95 हजार रुपये डाल दिए। पीड़ित ने जब उक्त व्यक्ति से लॉटरी की रकम मांगी, तो उसने आनलाइन पैसे पहुंचाने के लिए मास्टर कार्ड आदि बनवाने के लिए कहा, जिसके बाद अमोलखराम को ठगी का अहसास हुआ। रविवार को पीड़ित बुजुर्ग ने रायवाला थाना पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष आशीष गुसाईं ने बताया कि मामला दर्ज कर अज्ञात की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उन्होंने नागरिकों से फर्जी मेल, फोन आदि संदेशों से सावधान रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed