फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कालेज की भूमि कब्जाकर दो मंजिला पर डाला लेंटर

कालेज की भूमि कब्जाकर दो मंजिला पर डाला लेंटर

Mon, 10 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पन्नालाल भल्ला इंटर कालेज के एक सेवानिवृत्त चौकीदार ने स्कूल परिसर में गाय भैंसों की डेयरी खोलकर वहां दोमंजिला मकान बना डाला। शिकायतों के बावजूद चौकीदार से भूमि का कब्जा नहीं हटाया गया।
प्रधानाचार्य ओपी गोनियाल ने बताया कि सुखवीर सिंह कालेज का चौकीदार था और उसे परिसर में आवास आवंटित था। 31 दिसंबर 2015 को सेवानिवृत्त होने के बाद भी उससे तत्कालीन अधिकारियों ने आवास खाली नहीं कराया। देखते-देखते उसने कालेज की आधा बीघा जमीन पर कब्जा कर टीन शेड डालकर डेयरी खोल दी। इस समय गोशाला मेेेें 15 गाय हैं। इसके साथ ही उसने और जमीन घेरकर दोमंजिला मकान भी बना दिया। मकान की छत पर उसने लेंटर भी डालवा दिया है। प्रधानाचार्य का कहना है कि वह कई बार कालेज प्रबंधक एवं नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों को स्थिति की जानकारी दे चुके हैं। कालेज के अंदर गोशाला होने से गंदगी व्याप्त है और पढ़ना-पढ़ाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने अफसोस जताया कि कुछ पार्षद उन पर ऐसे व्यक्ति को एनओसी, पेंशन तथा अन्य देयों का भुगतान कराने के लिए दबाव डाल रहे हैं। उनकी शिकायत पर नगर आयुक्त नगर अभियंता व जेई को मार्क कर देते हैं। वे कालेज में कब आते हैं और क्या करते हैं इसकी जानकारी नहीं दी जाती है।
विज्ञापन


चौकीदार से खाली कराया जाएगा कालेज
अवैध रूप से कालेज परिसर पर कब्जा कर रहे सेवानिवृत्त चौकीदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उसकी अवैध गतिविधियों की जानकारी मिली है। कालेज के अंदर अवैध निर्माण होना पाने पर उसको ध्वस्त करा दिया जाएगा। कालेज के अंदर अवैध डेयरी भी नहीं रहने दी जाएगी। यह छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक पांडेय, नगर आयुक्त एवं प्रबंधक पीबी इंटर कालेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed