फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुलिस ने चलाया ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान, अवैध शराब और कीड़ा-जड़ी के मामले में पांच लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने चलाया ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान, अवैध शराब और कीड़ा-जड़ी के मामले में पांच लोगों को किया गिरफ्तार

Wed, 21 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चलाया ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान, अवैध शराब और कीड़ा-जड़ी के मामले में पांच लोगों को किया गिरफ्तार
संशोधित-नेपाल सीमा से सटे केंद्रों के लिए--मैटर में 1.238 ग्राम को किलोग्राम किया गया है
विज्ञापन

दो मजदूरों से कीड़ा जड़ी मिली, मुकदमा
पुलिस ने चलाया छापेमारी और चेेकिंग अभियान
अवैध शराब के साथ दो लोगों को पकड़ा

अमर उजाला ब्यूरो
गोपेश्वर।
अवैध शराब और कीड़ा-जड़ी के दोहन को लेकर पुलिस ने दो दिन तक ताबड़तोड़ छापेमारी की और चेकिंग अभियान चलाया। छापेमारी में दो नेपाली मजदूरों से करीब सवा किलो कीड़ा-जड़ी (यारसागंबू) बरामद हुई। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके अलावा दो लोग अवैध शराब के साथ पकड़े गए।

गोपेश्वर थाना पुलिस ने वैतरणी मार्ग पर नेपाली निवासी वीर बहादुर पुत्र भोटे बुड्डा और बहादुर शाही पुत्र जोरु शाही से 1.238 किलोग्राम कीड़ा-जड़ी बरामद की। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, जोशीमठ के झोपड़ी बाजार में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध छापेमारी की और नेपाल निवासी महिला सीता देवी पत्नी किशोर को दस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। मौके पर शराब की चार भट्टियां भी मिलीं। वहीं, पुलिस ने ग्वालदम निवासी वीरेंद्र शाह को अंग्रेजी शराब की 12 बोतलों के साथ पकड़ा। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि आगे भी छापेमारी और चेकिंग अभियान जारी रहेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed