{"_id":"5c3e3bc7bdec22736354ffbe","slug":"141547582407-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मायके में रह रही एक नवविवाहिता ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की शादी बीते दिसंबर में पौड़ी निवासी युवक के साथ हुई थी और कुछ दिन बाद ही मायके चली आई थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
घटना प्रेमनगर के सुद्धोवाला की है। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रेमनगर शिशुपाल राणा ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे सूचना मिली थी कि सुद्धोवाला में एक महिला ने फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान दीपा पत्नी गोपाल सिंह निवासी सतपुली पौड़ी के रूप में हुई है। दीपा की शादी बीते सात दिसंबर को सतपुली पौड़ी निवासी गोपाल सिंह से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही वह अपने मायके सुद्धोवाला आ गई थी। बताया जा रहा है कि दीपा काफी दिनों से परेशान रहती थी। मंगलवार को जब परिवार के सदस्य बाहर गए तो उसने कमरे के पंखे के सहारे फंदा लगाकर फांसी लगा ली। आत्महत्या के संबंध में परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद कारणों का पता चल सकेगा।