फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जौनसार बावर में 24 घंटे में खाई में गिरीं तीन कारें

जौनसार बावर में 24 घंटे में खाई में गिरीं तीन कारें

Tue, 25 Dec 2018 02:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
जौनसार बावर में 24 घंटे में खाई में गिरीं तीन कारें
ब्यूरो/अमर उजाला, चकराता
विज्ञापन

जौनसार बावर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। क्षेत्र में 24 घंटे में अलग-अलग हादसों में तीन कारें खाई में गिर चुकीं हैं। तीनों हादसों में 14 लोग घायल हो चुके हैं, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। एक गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
क्षेत्र में रविवार को दो कारें अनियंत्रित होकर खाई में गिरने के बाद सोमवार को पुरोड़ी के पास एक यूटिलिटी खाई में गिर गई। इससे उसमें सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। हादसों की वजह सड़क पर पाला पड़ा होना बताया जा रहा है, जिससे फिसलकर कारें खाई में गिरीं।
विज्ञापन

क्षेत्र में रविवार को दिल्ली से घूमने आए लोगों की कार कोरुवा के पास गहरी खाई में गिर गई थी। इसमें सवार पांच लोग घायल हो गए थे। वहीं, एक अन्य हादसा रविवार रात हुआ। चकराता, विकासनगर मार्ग में कोरुवा के पास देहरादून से घूमने आए लोगों की कार खाई में गिर गई थी। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए थे, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। जबकि, सोमवार को चकराता मसूरी मोटर मार्ग पर पुरोड़ी के पास एक यूटिलिटी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार प्रवीन निवासी कुनावा और रोहित निवासी छूटऊ घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता ले जाया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रवीन को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि रोहित को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed