फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   किशोरी का अपहरण कर जबरन शादी का आरोप

किशोरी का अपहरण कर जबरन शादी का आरोप

Thu, 11 Jan 2018 01:37 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण कर जबरन शादी का आरोप
किशोरी का अपहरण कर जबरन शादी का आरोप
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
चकराता।
तहसील क्षेत्र के एक गांव से किशोरी का अपहरण कर जबरन शादी कराने का मामला प्रकाश में आया है। एक व्यक्ति ने तहसीलदार को एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

तहसीलदार कुंवर सिंह नेगी ने क्षेत्रीय पटवारी को जांच सौंपी है। तहरीर देने वाले ग्राम रंगेऊ खेड़ा धारकोट निवासी प्यारदास ने बताया कि उनकी बेटी कक्षा छह में पढ़ती है। पांच जनवरी को वह पत्नी पुष्पा देवी के साथ विकासनगर गए हुए थे। घर पर उनकी बेटी अपने दो भाइयों के साथ थी। छह जनवरी को वह घर लौटे तो बच्चों ने बताया कि एक महिला समेत तीन लोग उनके घर पर आए थे और जबरन उनकी बहन को अपने साथ ले गए। आरोप है कि जब वह उन लोगों के घर पहुंचा तो उन्होंने अपने बेटे के साथ उसकी पुत्री का विवाह हो जाने की बात कही। उस पर समझौते के लिए दबाव बनाया। जब उसने इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। तहसीलदार ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed