फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   100 मीटर दौड़ में मनजीत और जेसिका रही प्रथम

100 मीटर दौड़ में मनजीत और जेसिका रही प्रथम

Thu, 28 Dec 2017 01:57 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
100 मीटर दौड़ में मनजीत और जेसिका रही प्रथम
100 मीटर दौड़ में मनजीत, जेसिका रही प्रथम
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
सेेंट जेम्स जूनियर हाईस्कूल में क्रिसमस के उपलक्ष्य में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ रैब्ह एसके सिंह ने किया। बालक वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में मनजीत प्रथम, एलन जौन, एरोन विलियम तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में विश्वास जौनाथन ने पहला, जसवीर सिंह ने दूसरा और आशीष विलियम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीन टांग दौड़ में डेनियल, रमनदास की जोड़ी ने बाजी मारी। विश्वास, आशीष की जोड़ी दूसरे और आयुष, राज की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही।
बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जेसिका डेनियल ने बाजी मारी। कैरोबिन दूसरे, शारोबिन तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में साक्षी जोन, आस्था, थॉमस क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। तीन टांग दौड़ में रेचल, रुचिका की जोड़ी ने बाजी मारी। अनामिका, प्रिया दूसरे और सृष्टि, शैफाली की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। चंमच व कंचा दौड़ में सृष्टि, ईशा, महिमा, बोरा दौड़ में विश्वास, लकी जौन, रिंकू, कैंडी दौड़ में नितिक, एनोश, ऐलन ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग की दौड़ में नातिन प्रथम, एनोश दूसरे, ऐशर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर सुनील पैट्रिक, शशि कुमार, कैरल एंथोन, बॉबी, दिवाकर, काला कलाइव, बाटसन, शैफाली, सूरज, अनिल सिंह नेगी, संजय विश्नोई, अनीता, अनिल नेगी, सुभाष चंद मिश्र, पीतांबर, एंथोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed