{"_id":"5b490bed4f1c1b3b5a8b4780","slug":"131531513837-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के शनिवार को प्रस्तावित दौरे को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था के बाबत मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीजी ने पुलिसकर्मियों से उपराष्ट्रपति के आने के प्रस्तावित समय के करीब तीन घंटे पहले ड्यूटी स्थल पर तैनात रहने को कहा है।
एडीजी शुक्रवार को आईआईपी सभागार में उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों के साथ ब्रीफिंग कर रहे थे। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती व अन्य अधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था के बाबत दिशा निर्देश जारी किए। अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि उपराष्ट्रपति से मिलने आने वाले सभी लोगों पर खास नजर बनाए रखी जाए। यदि को अकस्मात मिलने की कोशिश करता है तो उस पर कड़ी नजर रखी जाए। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल के आसपास ऊंची इमारतों पर भी विशेष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। आईआईपी के पीछे जंगलों में भी पुलिस की एक टीम को तैनात करने के साथ ही ड्यूटी के दौरान सभी पुलिसकर्मियों के मोबाइल प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के साथ कार्यक्रम स्थल के आसपास सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं।