{"_id":"5b008b3a4f1c1bdc408b672c","slug":"131526762298-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में घायल एमपी के युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना में घायल एमपी के युवक की मौत
Updated Sun, 20 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल युवक की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चांदा निवासी रोहित विश्वकर्मा 17 मई की शाम सुद्धोवाला से खाना खाकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान सुद्धोवाला पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रोहित को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रोहित के चाचा राजेश विश्वकर्मा की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रेमनगर थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि रोहित देहरादून में साफ्टवेयर इंजीनियर था। मुकदमा दर्ज कर कार चालक की तलाश की जा रही है।