{"_id":"5ae77cd14f1c1b3b0a8b765f","slug":"131525120209-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब परिवार का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायब परिवार का नहीं लगा सुराग
Updated Tue, 01 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
प्रेमनगर से दो बच्चों के साथ लापता हुई महिला का सोमवार को भी कोई सुराग नहीं लग पाया। फिलहाल पुलिस के शक की सुई महिला के मायकेवालों की तरह है और इसी दिशा में जांच कर रही है।
ठाकुरपुर, प्रेमनगर निवासी रमेल सिंह डोगरा ने कुछ दिन पहले प्रेमनगर पुलिस को अपनी पत्नी अलका, 15 वर्षीय बेटे शुभम और दो साल की बेटी स्नेहा के लापता होने की जानकारी दी थी। मूलरूप से जम्मू निवासी डंपर चालक रमेल सिंह अपने परिवार को जम्मू भेजना चाहते थे, लेकिन अलका जम्मू नहीं जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था। बीती 27 मार्च को अलका अपने दोनों बच्चों के साथ जम्मू के लिए निकली, लेकिन आईएसबीटी पहुंचने के बाद तीनों लापता हो गए। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि पुलिस जान-पहचान वालों से अलका के संबंध में जानकारी जुटा रही है। शुरुआती पूछताछ में अलका के मायकेवालों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं। इसी आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल अलका व उसके बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला है।