{"_id":"5cd09a4dbdec220791790f4c","slug":"121557174861-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएलएक्स पर जाल में फंसाकर लाखों के कैमरे चुराने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ओएलएक्स पर जाल में फंसाकर लाखों के कैमरे चुराने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। ओएलएक्स पर लाखों के कैमरे खरीदने के जाल में फंसाकर फोटोग्राफर के घर से लाखाें के कैमरे चुराने वाले दो ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से कैमरे बरामद कर लिए हैं। बताया जा रहा है आरोपियों के खिलाफ गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी मुकदमे दर्ज हैं।
रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर निवासी फोटोग्राफर सतविंदर सिंह ने कैमरे बेचने के लिए ओएलएक्स पर पोस्ट डाली थी। उसी पोस्ट को देखकर दो युवकों ने उनसे कैमरे खरीदने के लिए संपर्क किया। तीन अप्रैल को दोनों युवक कैमरे देखने के लिए घर पहुंचे। उसके बाद मोलभाव तय कर दोनों युवकों ने अगले दिन आने की बात कही और चले गए। कुछ घंटाें बाद उन्होंने फोटोग्राफर को सहस्त्रधारा रोड बुलाया। फोटोग्राफर एक घंटे तक सहस्त्रधारा रोड पर इनका इंतजार करता रहा, लेकिन दोनों युवक फोटोग्राफर के पास न पहुंचकर उसके घर में घुस गए और कैमरे चुरा लिए। फोटोग्राफर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि जांच के लिए प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी, एसएसआई संजय मिश्रा और उप निरीक्षक नरेंद्र सिह बिष्ट के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डाटा के आधार पर पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किए गए। उसके बाद सोमवार को संदीप सैनी निवासी ग्राम नूरपुर, सिमराना चौक, लुधियाना (हाल अंबेडकर पार्क थाना नंद नगरी दिल्ली) और महेश शर्मा निवासी ग्राम बोविच, थाना शिकारपुर, बुलंदशहर (हाल अंबेडकर गली, रामनगर, थाना मानसरोवर पार्क, दिल्ली) को हरिद्वार बाईपास से गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने चुराए तीन कैमरे बरामद किए। आरोपी संदीप सैनी के खिलाफ दिल्ली और गाजियाबाद और महेश शर्मा के खिलाफ फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज है।