फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शराब ठेकों के आवंटन में कोताही पर 10 अधिकारियों को चेतावनी

शराब ठेकों के आवंटन में कोताही पर 10 अधिकारियों को चेतावनी

Wed, 03 Apr 2019 08:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 03 Apr 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
शराब ठेकों के आवंटन में कोताही पर 10 अधिकारियों को चेतावनी
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।

विज्ञापन


प्रदेश के 10 जिलों के आबकारी अधिकारियों को ठेकाें के आवंटन में कोताही बरतने पर चेतावनी दी गई है बागेश्वर जिले के आबकारी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, क्याेंकि वहां 12 में से 11 दुकानाें का आवंटन नहीं हो सका है। उधर आबकारी आयुक्त दीपेंद्र चौधरी ने कहा है कि शराब दुकानों को सस्ते में नहीं दिया जाएगा, चाहे दुकानें बंद करनी पड़ें।

बीते वित्तीय वर्ष में राजस्व के लक्ष्य को पार करने वाले आबकारी महकमे के सामने वर्तमान वित्तीय वर्ष में शराब की दुकानों का शत-प्रतिशत आवंटन कराना बड़ी चुनौती बन गया है। इनमें सबसे ज्यादा देसी शराब के ठेके शामिल है। सूत्राें के मुताबिक ढाई सौ के करीब शराब के ठेकाें का आवंटन अंतिम तिथि निकलने के बाद भी नहीं हो पाया है। हरिद्वार में 90, ऊधमसिंह नगर में 70, नैनीताल में 20 और देहरादून में 39 ठेकों का आवंटन नई आबकारी नीति के तहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन


इस बाबत आबकारी आयुक्त दीपेंद्र चौधरी ने देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, चंपावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा के जिला आबकारी अधिकारियों को चेतावनी जारी की है। बागेश्वर के जिला आबकारी विवेक सोनकिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिले में अभी एक ठेका ही आवंटित हो पाया है, जबकि 11 ठेके बंद हैं। उधर, आबकारी आयुक्त दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि बचे शराब के ठेकों के आवंटन करने को लेकर शासन से दिशा-निर्देश मांगे गए हैं। शासन स्तर पर इस पर मंथन चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed