फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विजय नगर वार्ड में पुनर्मतदान पर सुनवाई 20 को

विजय नगर वार्ड में पुनर्मतदान पर सुनवाई 20 को

Sun, 02 Dec 2018 01:47 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
विजय नगर वार्ड में पुनर्मतदान पर सुनवाई 20 को
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड नंबर दो विजयनगर में पुनर्मतदान संबंधी याचिका पर जिला न्यायालय आगामी 20 दिसंबर को सुनवाई करेगा। मामले में न्यायालय की ओर से निर्वाचन आयोग, रिटर्निंग अफसर व विजयी प्रत्याशी समेत कुल आठ लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।

बता दें, नगर निगम चुनाव के बाद गत 20 नवंबर को मतगणना हुई थी। इसमें वार्ड नंबर 15 करनपुर और वार्ड नंबर दो विजयनगर के हारने वाले प्रत्याशियों ने परिणाम पर आपत्ति दर्ज कराई थी। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने चुनाव आयोग को दोनों वार्डों में पुनर्मतदान कराने को पत्र लिखा था। इसी बीच विजयनगर के कांग्रेस प्रत्याशी (पराजित) राजीव गुरुंग ने बीते बुधवार को जिला न्यायालय में याचिका दायर कर मतदान निरस्त कराने की मांग की थी। राजीव गुरुंग के अधिवक्ता योगेश सेठी ने बताया कि इस मामले में सागर लामा, राजकुमार गुरुंग, यम बहादुर गुरुंग, रिटर्निंग अफसर, चुनाव आयोग उत्तराखंड, जिला निर्वाचन अधिकारी, वार्ड नंबर दो के पीठासीन अधिकारी और नगर निगम दून के अधिशासी अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है। न्यायालय ने सुनवाई के लिए 20 तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed