फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बंधक बनाकर कार लूटी, एक गिरफ्तार

बंधक बनाकर कार लूटी, एक गिरफ्तार

Wed, 19 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बंधक बनाकर कार लूटी, एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

हरियाणा से हरिद्वार जा रहे एक व्यक्ति की कार को बदमाशों ने बंधक बनाकर मलकपुर चुंगी के पास लूट लिया। पुलिस ने घटना के कुछ समय बाद ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके तीन साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दविश दे रही है।

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अमरजीत सिंह ने बताया कि मनोज पुत्र महेंद्र सिंह निवासी कस्बा गन्नौर, जिला सोनीपत (हरियाणा) विगत सोमवार की रात को अपनी कार से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही वह मलकपुर चुंगी के पास पहुंचा तो उसे चार युवकों ने रोक लिया। इसके बाद बदमाश उसकी कार में सवार हो गए और उसे बंधक बना लिया। बदमाशों ने उसे रास्ते में रानीपुर झाल के पास अंधेरे में उतार दिया। साथ ही कहा कि किसी को जानकारी देगा तो तूझे जान से मार देंगे। किसी तरह वह कोतवाली ज्वालापुर पहुंचा, जहां उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। ज्वालापुर पुलिस ने उसको घटनास्थल रुड़की कोतवाली सिविल लाइन को होना बताया तो वह रात को ही किसी तरह से रुड़की सिविल लाइन पहुंचा, जहां उसने पुलिस को कार लूट की जानकारी दी। कोतवाल अमरजीत सिंह ने कार लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर टीम को कार की तलाश में लगा दिया। मनोज ने पुलिस को बताया कि उसकी कार को लुटेरे हरिद्वार की तरफ ले गए हैं। एसआई संजय नेगी के नेतृत्व में कांस्टेबल मनोज, द्वारिका और अनिल की टीम गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू की गई। पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस को सूचना मिली कि सराय रोड ज्वालापुर में बदमाश कार के साथ खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर कार लुटेरे भागने प्रयास करने लगे। पुलिस ने एक आरोपी प्रवीण गिरी पुत्र कांछिगिरी निवासी विवेक विहार थाना ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लूटी गई कार को बरामद कर लिया। उसके तीन साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों में एक धीरज रुड़की का रहने वाला है, जबकि दो अन्य रुड़की से बाहर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed