फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दोस्तों के साथ मिलकर चाचा को लगाया 2.30 का चूना

दोस्तों के साथ मिलकर चाचा को लगाया 2.30 का चूना

Wed, 27 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
दोस्तों के साथ मिलकर चाचा को लगाया 2.30 का चूना
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

एक युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर अपने चाचा को 2.30 लाख रुपये का चूना लगा दिया। उसने चाचा की चेकबुक से चेक चुराए और दोस्तों की मदद से उन पर चाचा के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक खाते से पैसे निकलवा लिए। चाचा की शिकायत पर केस दर्ज कर डालनवाला पुलिस ने आरोपी भतीजे और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा जबकि मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं।
पुलिस के अनुसार, इंदिरा नगर निवासी राज सिंह का भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। वह बीते 23 जून को एटीएम से दस हजार रुपये निकालने गए थे। उस वक्त उन्हें खाते में शेष राशि एक लाख 70 हजार रुपये दिखी जबकि राज सिंह के मुताबिक, उनके खाते में चार लाख रुपये थे। उन्होंने बैंक जाकर बैलेंस चेक कराया तो पता चला कि उनके खाते से रकम चेक के माध्यम से निकाली गई है। यह निकासी आठ से 19 जून के बीच पांच चेक से हुई है। इसके बाद बैंक ने अपने स्तर से जांच कराई। सोमवार को बैंककर्मियों ने यूपी के देवबंद जाकर लोकेश्वर को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में लोकेश्वर ने बैंककर्मियों को बताया कि यह चेक उसके दोस्त अंकुर निवासी हरिद्वार ने दिए थे। वह पैसे लेने के लिए मंगलवार को आईएसबीटी देहरादून पर उसका इंतजार करेगा। इस बात की सूचना राज सिंह ने पुलिस को दी। डालनवाला के थानाध्यक्ष राजीव रौथाण ने बताया कि मंगलवार को जब पुलिस आईएसबीटी पहुंची तो राज सिंह ने अंकुर की पहचान अपने भतीजे के रूप में की। पूछताछ में अंकुर ने बताया कि वह पिछले दिनों अपने चाचा राज सिंह के यहां आया था। इसी दौरान उसने मौका पाकर राज सिंह की चेक बुक से 16 चेक चुरा लिए थे। मामले में अंकुर ने अपने दो दोस्तों नीरज और पारस के नाम भी बताए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed