फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पंजाब का शातिर चेन लुटेरा धरा, दो चेन बरामद

पंजाब का शातिर चेन लुटेरा धरा, दो चेन बरामद

Sat, 26 May 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
पंजाब का शातिर चेन लुटेरा धरा, दो चेन बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राजधानी में बीते दिनों हुई चेन लूट की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए पुलिस ने पंजाब के एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बीते दिनों नेहरू कॉलोनी और कैंट थाना क्षेत्र से लूटी गई दो चेन और एक बाइक बरामद हुई है। आरोपी मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है। पंजाब में भी वह चेन लूट की घटनाओं में फरार चल रहा था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसएसपी निवेदिता कुकरेती के अनुसार गत नौ मई की शाम कैंट थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार महिला की चेन लूट ली गई थी। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए थे। इन फुटेज में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दिखाई दिया था। इसी आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही था। शुक्रवार को बिंदाल तिराहे से संदिग्ध युवक कनव ठाकुर पुत्र विनय सिंह निवासी कोट हरनामदास, अमृतसर पंजाब को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में कनव ने शहर में कई चेन लूट को अंजाम देने की बात कुबूल की। कनव ने ही नौ मई को बल्लूपुर चौक के पास और फिर 19 मई को नेहरू कॉलोनी में महिला की चेन लूटी थी। कनव ने दोनों चेन मच्छी बाजार के एक ज्वेलर को बेची थंी। ज्वैलर से दोनों चेन बरामद कर ली गई हैं। ज्वेलर को भी मुल्जिम बना कर नोटिस भेजा गया है। कनव ने बताया कि कुछ साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था। अंतरजातीय विवाह होने के कारण उसके घरवालों ने घर से निकाल दिया था। इसके बाद बिजली का काम करके घर का खर्च चलाता है, लेकिन नशे की लत से खर्च पूरा नहीं पड़ रहा था। इसके चलते चेन लूट करने लगा। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि कनव ने पंजाब में भी कई चेन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। पंजाब पुलिस को भी कनव की तलाश है। कनव के बारे में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन

भाई की बाइक से करता था वारदात
आरोपी कनव अपने भाई की बाइक से घटनाओं को अंजाम देता था। उसका भाई एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। कुछ दिन पहले उसके भाई का ट्रांसफर कहीं और हो गया था तो उसने बाइक कनव के पास छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के बिल्ला और काके हैं उस्ताद
कनव के उस्ताद पंजाब के शातिर बदमाश बिल्ला और काके हैं। एसएसपी ने बताया कि कनव ने उन्हीं से घटनाओं को अंजाम देने का तरीका अपनाया था। वह स्कूटी सवार महिलाओं की ही चेन लूटता था। पंजाब पुलिस ने उसे एक बार जेल में अवैध रूप से मोबाइल रखने के आरोप में भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed