फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ठगों ने सेवानिवृत कर्नल को लगाई ढाई लाख की चपत

ठगों ने सेवानिवृत कर्नल को लगाई ढाई लाख की चपत

Wed, 23 Jan 2019 01:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
ठगों ने सेवानिवृत कर्नल को लगाई ढाई लाख की चपत
डेमो - फोटो : डेमो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

फोन पर बैंक अधिकारी बताकर ठगों ने एक सेवानिवृत्त कर्नल को 2.39 लाख रुपये की चपत लगा दी। ठगी की बात समझ आई तो कर्नल ने थाने में जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक राम कुमार आर्य निवासी घंघोड़ा कर्नल पद से सेवानिवृत्त हैं। बीते दिनों एक व्यक्ति ने उन्हेें फोन किया और खुद को बैंक अधिकारी बताया। व्यक्ति ने कहा कि एटीएम कार्ड अपग्रेड करना है, लिहाजा उसकी जानकारी चाहिए। कर्नल उसकी बातों में आ गए और उन्हें एटीएम कार्ड की सारी डिटेल दे दी। इस दौरान ठगों ने एटीएम कार्ड अपग्रेड करने की बात कहकर ओटीपी की भी जानकारी ले ली। इसके बाद ठगों ने कर्नल राम कुमार आर्य के खाते से 2.39 लाख रुपये निकाल लिए। इनमें कुछ रुपयों से शॉपिंग की गई है। प्रभारी निरीक्षक कैंट थाना अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed