{"_id":"5b2eb73a4f1c1bf56e8b9a0a","slug":"11529788218-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी पुलिस ने किया एफआईआर में खेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी पुलिस ने किया एफआईआर में खेल
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी पुलिस ने किया एफआईआर में खेल
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शहर कोतवाली की खुड़बुड़ा चौकी पुलिस ने मारपीट में बुरी तरह घायल युवक की एफआईआर लिखने में ही खेल कर डाला। युवक के सिर में 35 टांके हैं, बावजूद इसके पुलिस ने इसे सामान्य मारपीट व गाली-गलौच की एफआईआर दर्ज की है। जबकि युवक की ओर से बाकायदा दून अस्पताल का मेडिकल सर्टिफिकेट संलग्न कर जानलेवा हमले और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तहरीर दी थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि चौकी पुलिस उस पर समझौता करने का दबाव बना रही है।
खुड़बुड़ा मोहल्ला निवासी पंकज कुमार भाटिया बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे पास ही में कूड़ा डालने गया था। इस दौरान उसका वहां मौजूद दो युवकों से किसी बात पर विवाद हो गया। पंकज का आरोप है कि दोनों युवकों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने पत्थर से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। शोर सुनकर वहां भीड़ लग गई। कुछ लोग उसे दून अस्पताल ले गए। जहां इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उसके सिर में 35 टांके लगाए हैं। इसके बाद उसने खुड़बुड़ा चौकी में दोनों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पंकज का आरोप है कि पुलिस ने उसे तहरीर की रिसिविंग नहीं दी और मोहर्रिर मर्जी से रिपोर्ट लिखने लगा। पंकज का कहना है कि उसने दून अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल सर्टिफिकेट को तहरीर के साथ पुलिस को दिया था, लेकिन पुलिस ने इसमें जानलेवा हमला करने के बजाय सामान्य जमानती अपराधों में मुकदमा दर्ज कर लिया।