फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीबीआई ने खंगाली श्वेताभ सुमन की कोठी

सीबीआई ने खंगाली श्वेताभ सुमन की कोठी

Tue, 17 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई ने खंगाली श्वेताभ सुमन की कोठी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

गुवाहाटी में 50 लाख की घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आयकर आयुक्त श्वेताभ सुमन की दून स्थित कोठी की सोमवार को सीबीआई टीम ने सघन तलाशी ली। इस दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए, जिन्हें जांच के लिए गुवाहाटी सीबीआई को भेजा जाएगा।
बीती 12 अप्रैल को गुवाहाटी में श्वेताभ सुमन की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम राजपुर रोड स्थित उसकी कोठी पर भी पहुंची थी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसके चलते टीम कोठी की तलाशी नहीं ले सकी। टीम ने कोठी को सील कर दिया था। साथ ही उनके परिजनों को सोमवार तक जांच में सहयोग का नोटिस दिया। परिजनों के जांच में सहयोग नहीं करने पर सीबीआई ने स्वतंत्र गवाह और पुलिस की मौजूदगी में जांच की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

सोमवार को श्वेताभ सुमन के वकील और केयर टेकर की मौजूदगी में कोठी की सघन तलाशी ली गई। सीबीआई टीम ने करीब तीन घंटे तक कोठी की पड़ताल की और कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया। गुवाहाटी का मामला होने के कारण इन दस्तावेजों को सील कर वहीं भेजा जाएगा। तलाशी के दौरान कैश मिलने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, फिलहाल इस मामले में स्थानीय टीम की भूमिका केवल इतनी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed