फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एटीएम की जानकारी मांगकर उड़ाए 75 हजार रुपये

एटीएम की जानकारी मांगकर उड़ाए 75 हजार रुपये

Thu, 05 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
एटीएम की जानकारी मांगकर उड़ाए 75 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

फोन पर एटीएम से संबंधित जानकारियां मांगकर एक व्यक्ति के खाते से 75 हजार रुपये उड़ा लिए गए। व्यक्ति ने बातों ही बातों में फोन करने वाले को ओटीपी भी बता दिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रहलाद कुमार निवासी राजेंद्र नगर के मोबाइल पर पिछले सप्ताह एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया और कहा कि उनका एटीएम कार्ड रिन्यू होना है। इसके लिए एटीएम कार्ड के 16 अंकों का नंबर, पीछे लिखे तीन अंकों के सीवीवी कोड की आवश्यकता होगी। प्रहलाद कुमार उसकी बातों में आ गए और सारी जानकारी दे दी। कुछ देर बाद प्रहलाद के मोबाइल पर ओटीपी आया तो फोन करने वाले ने ओटीपी नंबर भी पूछ लिया। उसने प्रहलाद से कहा कि कुछ दिनों बाद उनका नया एटीएम कार्ड आ जाएगा। कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर 75 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। उन्होंने बैंक से जानकारी मांगी तो पता चला कि बैंक या किसी अधिकारी ने उन्हें फोन नहीं किया था। इंस्पेक्टर कैंट शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रहलाद की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed