{"_id":"5c101d56bdec2241836bb9fc","slug":"101544559958-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक को बचाते हुए लोडर के नीचे घुसी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक को बचाते हुए लोडर के नीचे घुसी कार
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
बल्लीवाला फ्लाइओवर पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में कई लोग बाल बाल बच गए। गलत ढंग से डिवाइडर पार कर रहे बाइकसवार को बचाने में लोडर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे से आ रही कार लोडर के नीचे घुस गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। इसके अलावा कार सवार दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
हादसा मंगलवार दोपहर बाद करीब 2:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बल्लीवाला से बल्लूपुर की ओर जा रहा एक बाइक चालक गलत ढंग से डिवाइडर पार कर रहा था। एकाएक बाइक मुड़ने पर पीछे से आ रहे लोडर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक लगने से पीछे आ रही कार लोडर के नीचे घुस गई। हादसे में लोडर की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन आसपास के लोगों ने युवकों को उठाया और इमरजेंसी सेवा 108 से अस्पताल भेजा। इस दौरान फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और उसमें सवार दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं। बाइक सवार घायलों की पहचान जैतून शाह और मोमिन खान के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी इंदिरानगर सुनील पंवार ने बताया कि मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। गलती करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।