फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून मेडिकल कालेज में महिला सुरक्षा गार्ड से छेड़छाड़ की शिकायत -पटेल नगर थाने पर दी तहरीर, दोनो पक्षों में

दून मेडिकल कालेज में महिला सुरक्षा गार्ड से छेड़छाड़ की शिकायत -पटेल नगर थाने पर दी तहरीर, दोनो पक्षों में

Sun, 30 Sep 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
दून मेडिकल कालेज में महिला सुरक्षा गार्ड से छेड़छाड़ की शिकायत  -पटेल नगर थाने पर दी तहरीर, दोनो पक्षों में
अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन

ब्यूरोे/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की एक महिला सुरक्षा गार्ड ने एक अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि कथित अधिकारी अनैतिक संबंध बनाने के लिए दो साल से प्रताड़ित कर रहे हैं। इनकार करने पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने इस मामले में पटेलनगर थाने पर तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन महिला कार्रवाई की जिद पर अड़ी रही।

पीड़िता कुछ लोगों के साथ शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे थाने पहुंची थी। महिला का आरोप है कि मुझे दो साल से घुटन भरे माहौल में काम करना पड़ रहा है। कथित अधिकारी नाजायज मांग नहीं मानने पर इस्तीफा देने का दबाव बना रहा है। महिला का कहना है कि इस बाबत कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की थी, लेकिन कुछ अधिकारियों ने मामले को दबा दिया। औपचारिकता के लिए जांच समिति भी बनाई गई, लेकिन मनमाफिक रिपोर्ट तैयार कर दोषी को बचा लिया गया। इस बार फिर से वही प्रयास किया जा रहा है। महिला के अनुसार तहरीर देने के बाद कॉलेज प्रबंधन और कथित अधिकारी कॉलेज की बदनामी का हवाला देकर लगातार मामला वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। महिला का कहना है कि मुझे न्याय चाहिए। यदि मैं इस्तीफा दूंगी तो दोषी अफसर भी अपना पद छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed