फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crime News youth Dead body found Shiva tattoo in English on hand and Om tattoo on toe in Dehradun

देहरादून: सड़ी-गली हालत में मिला युवक का शव, निकल रहे थे कीड़े, हाथ पर शिव और पंजे में गुदी हुई ओम की आकृति

Sat, 30 Sep 2023 05:12 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 30 Sep 2023 05:12 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने बिंदाल नदी से दुर्गंध आने की शिकायत की थी। कुछ देर बाद लोगों ने देखा कि पानी में आधा डूबा हुआ एक शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि उसकी हालत बेहद खराब थी। शव के हर हिस्से में कीड़े पड़ चुके थे।

विज्ञापन
Crime News youth Dead body found Shiva tattoo in English on hand and Om tattoo on toe in Dehradun
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर मार्ग पर लाल पुल के नीचे बिंदाल में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव बेहद सड़ी गली हालत में था, जिसमें कीड़े तक पड़ चुके थे। उसके हाथ पर अंग्रेजी में शिव और पंजे के ऊपरी हिस्से में ओम की आकृति गुदी हुई है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


पुलिस ने शिनाख्त होने तक शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रथमदृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने बिंदाल नदी से दुर्गंध आने की शिकायत की थी। कुछ देर बाद लोगों ने देखा कि पानी में आधा डूबा हुआ एक शव पड़ा है।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि उसकी हालत बेहद खराब थी। शव के हर हिस्से में कीड़े पड़ चुके थे। आसपास के लोगों को बुलाकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन उसके बारे में पता नहीं चल पाया। युवक ने जींस और शर्ट पहनी हुई है। एसपी सिटी ने बताया कि युवक की हत्या से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात से आठ दिन पुराना लग रहा शव
देहरादून और आसपास के जिलों में युवक की तस्वीर भेज दी गई है। शुरुआत में देखा जा रहा है कि उसके बारे में कहीं कोई गुमशुदगी तो दर्ज नहीं है। जिस जगह शव मिला वह बाजार चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर है। आसपास के सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शव करीब सात से आठ दिन पुराना लग रहा है।



ये भी पढ़ें...देहरादून: एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, एक लाख का इनामी गिरफ्तार, 14 साल बाद पकड़ में आया चाचा की हत्या का आरोपी

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना भी हो सकती है। लेकिन, इस बात की संभावना भी है कि किसी ने युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। पानी अधिक न होने के कारण शव बह नहीं सका। फिलहाल चोट के निशान भी शव पर नहीं देखे गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल शिनाख्त होने तक 72 घंटे तक शव को मोर्चरी में ही रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed