फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   crime in uttarakhand, controversy at birthday party, four people killed the employee

बवाल: जन्मदिन की पार्टी में हुआ विवाद, आग बबूला एक पक्ष के चार लोगों ने धारदार हथियार से कर्मचारी को मौत के घाट उतारा

Sat, 14 May 2022 11:57 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 May 2022 11:57 AM IST
सार

देर रात एकलव्य कैंप में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान शिवालिक और एकलव्य कैंप संचालक के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। आरोप है एकलव्य कैंप के चार कर्मचारी शिवालिक कैंप में घुस आए।

विज्ञापन
crime in uttarakhand, controversy at birthday party, four people killed the employee
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के गट्टूगाड़ में दो जंगल कैंप संचालकों में आपस में विवाद हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि एक पक्ष के चार लोगों ने एक कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


लक्ष्मणझूला थाना निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि गट्टूगाड़ में गब्बर सिंह शिवालिक कैंप का संचालन करते हैं। शिवालिक कैंप के पास में ही एकलव्य कैंप भी है। आसपास में कैंप होने के चलते दोनों पक्षों में अक्सर विवाद होता रहता है। शुक्रवार देर रात एकलव्य कैंप में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान शिवालिक और एकलव्य कैंप संचालक के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। आरोप है एकलव्य कैंप के चार कर्मचारी शिवालिक कैंप में घुस आए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसी बीच एकलव्य कैंप के कर्मचारियों ने धारदार हथियार से शिवालिक कैंप के कर्मचारी यशपाल (22) निवासी माला गांव, यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...नकल करते पकड़े छात्र:  दून स्कूल में पढ़ रहे केंद्रीय मंत्री के बेटे और पूर्व सीएम के नाती पर कार्रवाई, आप नेता के ट्वीट के बाद गरमाया मामला


कर्मचारी को गंभीर अवस्था में एसपीएस राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed