{"_id":"627f3c771237314ccd342b16","slug":"action-on-union-minister-son-and-former-cm-grandson-studying-in-doon-school","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नकल करते पकड़े छात्र: दून स्कूल में पढ़ रहे केंद्रीय मंत्री के बेटे और पूर्व सीएम के नाती पर कार्रवाई, आप नेता के ट्वीट के बाद गरमाया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल करते पकड़े छात्र: दून स्कूल में पढ़ रहे केंद्रीय मंत्री के बेटे और पूर्व सीएम के नाती पर कार्रवाई, आप नेता के ट्वीट के बाद गरमाया मामला
Sun, 15 May 2022 08:28 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 15 May 2022 08:28 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री के बेटे और एक पूर्व मुख्यमंत्री के नाती के दून स्कूल में बोर्ड परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करने की चर्चाएं सोशल मीडिया में चलती रही। चर्चा इस बात की भी थी कि दोनों छात्रों को स्कूल प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है लेकिन दबाव में कार्रवाई वापस ले ली गई।
विज्ञापन
द दून स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध द दून स्कूल में पढ़ रहे एक केंद्रीय मंत्री के बेटे और एक पूर्व मुख्यमंत्री के नाती पर स्कूल प्रशासन ने कार्रवाई की है। दिनभर उनके नकल में पकड़े जाने की चर्चा का खंडन करते हुए स्कूल प्रशासन ने स्वीकारा कि हॉस्टल से जुड़े नियमों का मामूली उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को दिनभर एक केंद्रीय मंत्री के बेटे और एक पूर्व मुख्यमंत्री के नाती के दून स्कूल में बोर्ड परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करने की चर्चाएं सोशल मीडिया में चलती रही। चर्चा इस बात की भी थी कि दोनों छात्रों को स्कूल प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है लेकिन दबाव में कार्रवाई वापस ले ली गई।
विज्ञापन
शाम को स्कूल प्रशासन की ओर से सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया गया। स्कूल पीआरओ कीर्तिका जुगरान की ओर से एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि कुछ ऑनलाइन प्लेटफार्म में प्रकाशित खबर तथ्यात्मक रूप से गलत है। दो छात्रों पर हॉस्टल के नियम तोड़ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। यह स्कूल के नियम-नीति से जुड़ी एक सामान्य प्रक्रिया है। वहीं, स्कूल प्रशासन ने छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित करने की सूचना का भी खंडन किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
आप नेता के ट्वीट के बाद गरमाया मामला
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने इस पर ट्वीट किया। इसके बाद मामला गरमा गया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के बेटे और पूर्व सीएम के नाती के नकल करते पकड़े जाने के बाद प्रिंसिपल ने कार्रवाई तो की, लेकिन दबाव बनाकर कार्रवाई रोक दी गई। उधर, फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी ने भी इस पर रिट्वीट किया।