फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crime in Haridwar, youth murdered by slitting private part

हरिद्वार: गुप्तांग नोच कर 22 साल के युवक की हत्या, सड़क किनारे पड़े शव की हालत देखकर सहम गए लोग

Sat, 07 May 2022 03:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 07 May 2022 03:15 PM IST
सार

डेंसो चौक के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के शरीर पर कहीं कोई निशान नहीं नजर आया। बस उसका गुप्तांग बुरी तरह जख्मी मिला।

विज्ञापन
Crime in Haridwar, youth murdered by slitting private part
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में युवक का गुप्तांग नोच कर मारने का मामला सनसनीखेज सामने आया है। युवक का शव सड़क किनारे एक खाली प्लॉट में मिला है। चौंकाने वाली बात यह है कि उसके पूरे शरीर पर कहीं कोई निशान नहीं है, केवल गुप्तांग को नोचा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।

विज्ञापन


शनिवार तड़के किसी ने पुलिस को सूचना दी कि डेंसो चौक के पास सड़क किनारे एक युवक पड़ा हुआ है। पुलिस ने युवक को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। युवक के शरीर पर कहीं कोई निशान नहीं नजर आया। उसका गुप्तांग बुरी तरह जख्मी मिला।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...हार्ट अटैक से जान गंवा रहे तीर्थयात्री: तीन दिन के भीतर यमुनोत्री मार्ग पर पांच की मौत, कार्डिक एंबुलेंस की गुहार, सरकार नहीं तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

 

22 वर्षीय युवक की पहचान नहीं हो पाई है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया गया है। मृतक के पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसके नाम व पते का पता लगाया जा सके। इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का पूरा सच सामने आ पाएगा। फिलहाल युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed