फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   crime in dehradun.

लुटेरों की मौज, नहीं रहा पुलिस का खौफ

Sun, 12 Oct 2014 02:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 12 Oct 2014 02:48 PM IST
विज्ञापन
crime in dehradun.

जब चाहो, जहां जाहो कर लूट कर लो। देहरादून में इन दिनों लूट की बढ़ती वारदातों से इस तरह का ही माहौल बन रहा हैं।

विज्ञापन


यही वजह है कि लुटेरे भी उसका फायदा उठाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। अनगिनत घटनाएं इस बात की साक्षी है कि पुलिस घेरा होने के बाद भी बदमाश कभी हाथ नहीं आए। पुरानी गलतियों से पुलिस ने किसी तरह का सबक लेने को तैयार नहीं है।

ना ही ऐसी कोई ठोस योजना बना सकी है, जिससे घटना के बाद बदमाशों की घेराबंदी में बंद मिल सके। आखिर कब तक बदमाशों को यह खुली छूट मिलती रहेगी।

यह करती है पुलिस चूक
राजधानी में पुलिस की कमी नहीं है। हर चौराहों पर तैनाती के अलावा ट्रैफिक और सीपीयू भी लगातार गश्त पर रहती है। बावजूद इसके पुलिस घटना को प्रचारित करने में देरी करती है। इसका पूरा फायदा अपराधियों को मिलता है।
विज्ञापन


उदाहरण के तौर पर पटेलनगर के ब्राहमणवाला रोड पर शुक्रवार को अफसाना से चेन लूट का प्रयास और शनिवार को इंदर रोड पर चेन लूट की घटना को देखा जा सकता है। लूट के प्रयास की घटना को पटेलनगर पुलिस काफी छिपाएं रही। प्रयास था कि कि घटना मैनेज हो जाए। पुलिस की लेटलतीफी की वजह से लुटेरों को भागने का पूरा मौका मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवरने की तैयारी में लगी सुहागिन की लूटी चेन
करवा चौथ पर सजने और संवरने के लिए पलटन बाजार से खरीदारी कर लौट रही एक सुहागिन के गले से काले रंग की बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। बदमाशों की पल्सर और लुटेरों की धुंधली तस्वीर अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस उसके आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का ताना-बाना बुन रही हैं।

शहर के प्रीतम रोड निवासी ऑप्टिकल व्यापारी गोपाल अपनी पत्नी यशोदा और बारह साल के बेटे के साथ शनिवार सुबह करवा चौथ पर सामान खरीदने केलिए पलटन बाजार गए थे। गोपाल तो बाजार से किसी काम से कहीं ओर चले गए। वापसी में यशोदा स्कूटी पर बेटे को बैठाकर वापस घर लौट रही थी।

इंदर रोड पर कृष्णा अस्पताल केपास काले रंग की पल्सर पर पीछे से आए दो बदमाशों में एक ने झपट्टा मारकर यशोदा के गले से चेन झपट ली। यह सब ऐसे हुआ कि यशोदा बुरी तरह घबरा गई। खुद को संभालते हुए स्कूटी को रोका। इसी बीच सामने से आए परिचित युवक को घटना की जानकारी दी।

100 नंबर पर सूचना मिलते ही इंसपेक्टर डालनवाला अनिल जोशी और चौकी प्रभारी विकास रावत मौके पर आ गए। सीओ डालनवाला प्रमोद कुमार ने पीड़िता से घटनाक्रम की जानकारी ली।

पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे से काले रंग की पल्सर की फुटेज अपने कब्जे में ले ली। हालांकि बाइक चला रहा युवक तो हेलमेट लगाए है, लेकिन पिछले बैठे युवक की तस्वीर धुंधली आ रही हैं।

पहले अटैक को गंभीरता से नहीं लिया
बदमाशों ने यशोदा से दूसरे प्रयास में चेन लूट की घटना की है। कृष्णा अस्पताल से पहले चौराहे पर बदमाशों ने यशोदा की स्कूटी के बराबर में आकर तेजी से ब्रेक लगाए थे, लेकिन सामने से दूसरे वाहन आने के कारण बदमाश अपने हाथ पीछे कर लिए थे। यशोदा ने उसे गंभीरता से नहीं लिया।


यशोदा कहती है कि उन्हें लगा कि चौराहा होने के कारण उन्होंने तेजी से ब्रेक लगाए हैं। थोड़ी दूर चलते ही उन्होंने गले पर झपट्टा मार लिया। वह तो संभल गई, नहीं तो हादसा भी हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed