फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cricket: Spectacular Victories for Doon Super Kings and Doon Capital

क्रिकेट : दून सुपर किंग्स और दून कैपिटल की शानदार जीत

Fri, 27 Mar 2026 03:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Spectacular Victories for Doon Super Kings and Doon Capital
उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित मंजुल सिंह मंजिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में दून सुपर किंग्स ने दून ब्लास्टर्स को 20 रनों से हराया जबकि दूसरे मुकाबले में दून कैपिटल ने दून किंग राइडर को शिकस्त दी।
विज्ञापन




महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में दून सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। टीम के लिए मनीष डंगवाल ने 65 गेंदों में 105 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। जवाब में दून ब्लास्टर्स की टीम 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 177 रन ही बना सकी और 20 रनों से मैच हार गई। दूसरे मुकाबले में दून कैपिटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 184 रन बनाए। टीम के लिए सोबन गुसाईं ने 50 गेंदों में नाबाद 103 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून किंग राइडर की टीम 16.3 ओवर में 118 रन पर ही सिमट गई। इस दौरान एलआईसी के विकास अधिकारी अश्वनी चौहान, प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा, योगेश सेमवाल, शिवेश शर्मा, विजय जोशी, मनमोहन लखेड़ा, मनवर रावत, ओम प्रकाश जोशी, रश्मि खत्री, मनोज जयाडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed