फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cremation of surendra rakesh with State honors.

राजकीय सम्मान के साथ मंत्री को अंतिम विदाई

Mon, 09 Feb 2015 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 Feb 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन
cremation of surendra rakesh with State honors.

समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री सुरेंद्र राकेश का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक गांव भगवानपुर के श्मशान घाट पर किया गया।

विज्ञापन


नम आंखों के बीच सुरेंद्र राकेश के पुत्र अभिषेक ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, सांसद रमेश पोखरियाल समेत कई मंत्री, विधायक, अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब ढाई बजे मुख्यमंत्री हरीश रावत के आने के बाद रविदास मंदिर भगवानपुर से शव यात्रा शुरू हुई । भगवानपुर श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुरेंद्र के पुत्र अभिषेक द्वारा उन्हें मुखाग्नि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धाजल‌ि देने वालों को लगा रहा तांता

cremation of surendra rakesh with State honors.

आसपास के क्षेत्रों से लेकर विभिन्न जनपदों से लोग दिवंगत सुरेंद्र राकेश को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। शनिवार शाम से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा हुआ था।

रविवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने उनकी पार्थिव देह को को पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश, सिंचाई मंत्री यशपाल आर्य, शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार, शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, उद्योग मंत्री हरीश चंद दुर्गापाल, पर्यटन मंत्री दिनेश धनै, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, सह प्रभारी संजय कपूर, मुख्यमंत्री की पत्नी रेणुका रावत आदि नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने दिवंगत सुरेंद्र राकेश को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed