{"_id":"5d1b6a128ebc3e3cdb332603","slug":"cracks-in-railway-track-on-roorkee-and-saharanpur-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: रेल की पटरी में आई दरार, पेट्रोलिंग कर रही टीम की सूचना पर रोकी गई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: रेल की पटरी में आई दरार, पेट्रोलिंग कर रही टीम की सूचना पर रोकी गई ट्रेन
Tue, 02 Jul 2019 08:01 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झबरेड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झबरेड़ा
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 02 Jul 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार सुबह सहारनपुर-रुड़की के बीच इकबालपुर के समीप बालेकी फाटक के पास रेल की पटरी में दरार आ गई। पेट्रोलिंग कर रही रेलवे विभाग की टीम ने दरार को देखते हुए कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर सहारनपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी को रोक दिया गया। आधे घंटे की मशक्कत से रेलवे ट्रैक की मरम्मत करने के बाद रूट बहाल किया गया।
विज्ञापन
इकबालपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक में आई दरार से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मंगलवार की सुबह पेट्रोलिंग कर रही टीम जैसे ही बालेकी फाटक के पास पहुंची, तो उन्हे रेलवे ट्रैक पर करीब दो इंच का फैक्चर मिला। इस पर उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन
बताया गया है कि थोड़ी ही दूर पर सहारनपुर की ओर से मालगाड़ी आ रही थी। आननफानन में मालगाड़ी को बीच में ही रोका गया। आधे घंटे तक रेल पटरी की मरम्मत की गई। इसके बाद माल गाड़ी को गुजारा गया। गनीमत रही कि समय रहते दरार गई। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रेन पथ निरीक्षक पंकज ने बताया कि ट्रैक की मरम्मत के बाद मालगाड़ी को गुजारा गया है।
विज्ञापन