फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   crack in van devi temple of kumaun.

वन देवी मंदिर की दीवारों में आई दरार

Wed, 10 Dec 2014 06:31 PM IST
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 10 Dec 2014 06:31 PM IST
विज्ञापन
crack in van devi temple of kumaun.

कुमाऊं में बड़ी संख्या में लोगों की आस्था के केंद्र वन देवी मंदिर की दीवारों में दरार आ गई है। प्रदेश के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में बना पत्थरों का यह मंदिर उत्तर कत्यूरी शासनकाल (8वीं से 11वीं सदी) का माना जाता है।

विज्ञापन


दरार की वजह से मंदिर की आधारशिला में भी दिक्कत संभव है। सबसे पहले मंदिर के कलश को उतारकर दोबारा सेट किया जाएगा।

एएसआई ने किया मुआयना
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के विशेषज्ञों ने मंदिर का मौका मुआयना किया है। स्थिति को गंभीर देखते हुए इसके लिए सुधार की पूरी योजना तैयार की गई है। फिलहाल मंदिर की दरारों की मरम्मत से जुड़े कार्य को दर्शाती कंडीशनल ड्राइंग तैयार कर ली गई है। आने वाले तीन माह में कार्य पूरा किया जाना है।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष की समाप्ति यानी मार्च माह के खत्म होने से पहले-पहले। कार्य में विशेषज्ञ कारीगरों की मदद ली जाएगी। इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि दीवारों की वास्तविक बनावट और दिशाओं पर कोई प्रतिकूल असर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपूर्ण क्षेत्र की रक्षक है वन देवी
जानकार बताते हैं कि पूर्व में लोगों का विश्वास था कि वन देवी ही संपूर्ण क्षेत्र की रक्षा करती है। आस्था को स्थान वन देवी मंदिर के रूप में मिला। इस मंदिर में कोई प्रतिमा नहीं है। इसका स्थापत्य ही इसकी खूबी है।


26 फीट का मंदिर, 22 लाख खर्च
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद् (दून सर्किल) अतुल भार्गव के अनुसार इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिल गई है। 26 फीट ऊंचे इस मंदिर पर होने वाले कार्य में कुल साढ़े 22 लाख रुपये का खर्च आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed