फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cow smuggler active in uttarakhand

पहाड़ में उत्तर प्रदेश के गो तस्कर सक्रिय

Fri, 20 Dec 2013 07:36 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
अमर उजाला, कोटद्वार Updated Fri, 20 Dec 2013 07:36 PM IST
विज्ञापन
cow smuggler active in uttarakhand

उत्तर प्रदेश के गो तस्कर उत्तराखंड के पहाड़ों में सक्रिय हैं। पहाड़ों से गायों की तस्करी या तो पैदल मार्ग से या फिर वाहनों के जरिए की जा रही है। अब तक जितने भी मामले सामने आए हैं उनमें पहाड़ के करीब सभी हिस्सों से गोवंश लाने के हैं।

विज्ञापन


इन मामलों में अब तक पकड़े गए सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के ही हैं। इन पशुओं को ले जाने का तरीका भी एक जैसा ही रहता है। इसी साल गौवंश तस्करी के चार मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


गांव-गांव इकठ्ठा करते हैं जानवर
पहाड़ी क्षेत्रों में लोग जिन जानवरों को पालना नहीं चाहते हैं उनको वे या तो मुफ्त में या फिर ओने-पौने दामों में इन लोगों को बेच देते हैं। जगह-जगह गावों में घूम-घूमकर ये तस्कर गोवंश के पशु इकट्ठा करके उसे ट्रक या फिर जंगल के रास्ते पैदल ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटद्वार शहर से ही यूपी की सीमा शुरू हो जाती है, कोटद्वार को पार करने के बाद किसी भी तस्कर को पकड़ना संभव नहीं हो सकता। चेकपोस्टों पर भी निर्धारित चेकिंग नहीं होती है। आसानी से ये तस्कर गायों को लेकर निकल जाते हैं।

इन रास्तों निकलते हैं तस्कर
  •  सतपुली से बांघाट क्षेत्र से द्वाराखाल, कांडाखाल होते हुए पौखाल, सौड़, मालन नदी होते हुए गो तस्कर बिजनौर क्षेत्र की सीमा में घुस जाते हैं।
  •  रिखणीखाल के कुछ क्षेत्रों से खरका बैंड, ढौंडियाल से खंसूर के डांडापानी के रास्ते से चौखम होते हुए ठंडी पालपुर के रास्ते बढ़ापुर बिजनौर क्षेत्र में प्रवेश करते हैं।
  •  स्यूंसी बैजरो, धुमाकोट, शंकरपुर के रास्ते रामनगर का मार्ग तस्करों के लिए काफी बेहतर साबित होता है।
  •  वाहनों से दुगड्डा और कोटद्वार में ही पकड़े जाने की ज्यादा संभावना होती है। ट्रक की यदि चेकिंग हो गई तो पकड़ा जाता है वरना ट्रक आसानी से सीमा पार कर जाता है।

इस साल के खास मामले
  •  27 सितंबर को 2013 को कौड़िया में स्थानीय लोगों ने एक यूटीलिटी में 15 गोवंश पकड़े। इस मामले में एक आरोपी धरा गया।
  •  एक फरवरी 2013 को रिखणीखाल के ढाबखाल में पुलिस ने दो ट्रकों में 35 गोवंश पकड़े, जिसमें तीन की मौत हो गई थी।
  •  19 मार्च 2013 को एक ट्रक में 15 गोवंश ले जाते पुलिस ने यूपी सीमा बगनाला में पकड़ा जिसमें एक गिरफ्तार किया गया।
  •  एक जनवरी 2013 को भी 18 गौवंशों से भरा ट्रक पकड़ा गया था।
  •  आठ अगस्त 2012 को सनेह में एक ट्रक में 22 गोवंशों को ठूंसा गया था। सनेह चौकी के पास पुलिस ने इसे पकड़ा था।

लोगों का लगा रहा जमघट
शुक्रवार को पकड़े गए गाय, बैलों को देखने के लिए कोतवाली में लोगों का जमघट लगा रहा। कुछ लोग तो गोवंशों को ट्रक से बाहर निकालने, उनको चारा पानी देने में लगे रहे। तमाशबीन भी मौके पर मौजूद रहे।

पुलिस की सक्रियता से मिली सफलता
पुलिस की सक्रियता का ही नतीजा है कि कड़ाके की ठंड में भी सुबह साढ़े चार बजे चेकिंग कर गौवंश ले जाते ट्रक को पकड़ा गया। तस्कर सुबह ठंड का फायदा उठाकर निकलना चाहते थे, लेकिन उनकी मंशा को पुलिस ने पूरा नहीं होने दिया।


पकड़ने वालों में चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह चौहान, मुख्य आरक्षी नौशाद अंसारी, आरक्षी संदीप मैंदोला, शैलेंद्र नौटियाल, खेमसिंह बिष्ट, कमल और मोहित कुमार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed