फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coverage of safar e hajj from mecca.

सफर-ए-हज: तवाफ पूरी हुई तो दिल भर आया...

Sun, 27 Sep 2015 02:14 AM IST
मक्का से तारिक खान
मक्का से तारिक खान Updated Sun, 27 Sep 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
coverage of safar e hajj from mecca.

दोपहर के 12 बजे हैं। तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। शिद्दत की गर्मी है, लेकिन हज पूरा होने की खुशी ने इसका अहसास कम कर दिया है। एक तो हज प्रक्रिया पूरी हुई और दूसरे काशीपुर से आए नथवा हुसैन जो खो गए थे, आज मिल गए हैं। उनके गले का कार्ड कहीं गिर गया था, जिससे वह रास्ता भटक गए थे। हज समिति के अधिकारी और दूसरे साथी उन्हें ढूंढ लाए हैं। हम लोग तीनों शैतानों को आखिरी बार कंकड़ी मार रहे हैं।

विज्ञापन


जमरात में इस वक्त सुरक्षा बल बेहद चौकन्ना है। लोगों को हिदायत दी जा रही है कि आहिस्ता-आहिस्ता जाएं, हड़बड़ी न करें। हम लोगों ने तीनों शैतानों को आखिरी बार कंकड़ी मार ली है।
विज्ञापन


अब सफा-मर्वा पहाड़ियों के सात चक्कर काटकर रस्म पूरी करनी है। हम लोग दो पहाड़ियों के बीच खड़े हैं। यहां भी बहुत अधिक भीड़ है। यहां सुरक्षा बल के जवान हम लोगों पर निगाह रखे हुए हैं। अगर कोई भाग रहा है तो उसे फौरन टोक देते हैं। बुजुर्ग यात्री धीमे- धीमे यह रस्म पूरी करने में लगे हैं। हम लोगों ने सफा-मर्वा के चक्कर पूरे कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगा जैसे दिलो-दिमाग ने सोचना बंद कर‌ दिया

coverage of safar e hajj from mecca.

सूरज ढल रहा है। खाना-ए-काबा में बहुत भीड़ है। बड़ी संख्या में लोग तवाफ (परिक्रमा) कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि पैर अपने आप चल रहे हों। खाना-ए-काबा में रूहानी माहौल है। जैसे दिलो-दिमाग ने कुछ भी सोचना बंद कर दिया हो। सिर्फ परवरदिगार की तरफ लौ है और जेहन पर जज्बी कैफियत तारी है।

तवाफ पूरा हो गया। दिल भर आया है। अल्लाहताला ने हज करने का अरमान पूरा कर दिया। हम लोग अपने अजीजिया स्थित होटल के कमरे में जाएंगे। इसके बाद घर वापसी की तैयारी।

विशेष सहयोग- हाजी राव शेर मोहम्मद, चेयरमैन हज समिति उत्तराखंड
प्रस्तुति- रजा शास्त्री-9675898214

पाठकों की राय
सफर-ए-हज पढ़कर बहुत अच्छा लगा। हमारे मम्मी-पापा भी हज पर गए हैं। इसे पढ़कर लगता रहा जैसे हम भी कहीं न कहीं उनके साथ हैं।
- गुलफाम अली, देहरादून

हम हज पर नहीं जा पाए। यह तकलीफ दिल में रही, लेकिन सफर-ए-हज ने इससे बहुत राहत दिलाई। बिना गए हज कर लिया।
-इकबाल, रुड़की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed